


-मिशन 2022
-नवका गांव से शुरू होकर हल्दी गांव तक जाएगी यात्रा
बलिया : समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अति प्रिय स्व. विक्रमादित्य पांडेय को अपना आदर्श मान जनता जनार्दन की सेवा का संकल्प लिए राजनीति करने वाले सपा राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य शशिकांत चतुर्वेदी अखिलेश यादव जी को सीएम बनाने के लिए जन संदेश यात्रा निकाल रहे हैं। रविवार को भी उनकी यात्रा आधा दर्जन गांवों में पहुंचेगी। नवका गांव से प्रारंभ हो यात्रा हल्दी गांव तक आएगी।
जन संदेश यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच भाजपा सरकार के कुकर्म और समाजवादी पार्टी की अच्छाई को बताने का प्रयास हो रहा है। लोगों से सिफारिश हो रही है कि 2022 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनाएं ताकि देश और प्रदेश को बिकने से बचाया जा सके। सपा नेता शशिकांत चतुर्वेदी ने रविवार के कार्यक्रम के बाबत बताया कि यात्रा नवका गांव से शुरू होगी। नेम छपरा, हास नगर, उदवन छपरा होते हुए रतन छपरा होकर हल्दी पहुंचेगी और वहीं उस दिन का समापन होगा।
9768 74 1972 for Website Design