Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को राष्ट्रीय नेतृत्व से मिली अहम जिम्मेदारी

-मिशन 2022
-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनाया बूथ कमेटी सत्यापन और मतदाता सूची संशोधन समीक्षा के लिए बलिया जिले का प्रभारी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बलिया जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समस्त बूथ कमेटियों के सत्यापन और मतदाता सूची संशोधन का समीक्षा प्रभारी नियुक्त किया है।

रामगोविन्द चौधरी के नाम जारी पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यथाशीघ्र जनपद में बूथ कमेटी एवं मतदाता सूची में नाम संशोधन के कार्य की समीक्षा कर 5 दिसम्बर को वस्तुस्थिति से पार्टी मुख्यालय को अवगत कराएं। उक्त पत्र को मीडिया में जारी करते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से इस अति महत्वपूर्ण कार्य का बलिया प्रभारी नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को बना कर समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने स्वागत योग्य कार्य किया है। नेता प्रतिपक्ष के लम्बे चुनावी राजनीति के अनुभव का लाभ आवश्य बलिया समाजवादी पार्टी की मिलेगा। दावा किया कि जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को सफलता मिलेगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking