बलिया : अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पांच अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। वहीं एक अभियुक्त पर जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने का भी निर्णय लिया है।
अपर जिलाधिकारी ने धनु यादव निवासी कपूरी नारायणपुर थाना फेफना, सुमित कुमार सिंह निवासी सागरपाली थाना फेफना, अखिलेश दूबे पप्पू निवासी भरतपुरा थाना सुखपुरा, सजनू सिंह निवासी डूमरी थाना फेफना व शान्तनु चौहान निवासी कुड़ही थाना पकड़ी को छह माह के लिए जिला बदर किया है। जबकि बुजेश नारायण तिवारी निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा को जारी कारण बताओ नोटिस को वापस लिया गया है।
Related Articles
बीएसए ने तीन विद्यालयों के सभी कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण, किया तलब
शशिकांत ओझा बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने निरीक्षण में बंद मिले तीन विद्यालयों के सभी शिक्षक व कार्मिकों का वेतन/मानदेय नो वर्क नो पे के आधार पर कटौती करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इनमें शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय दुमदुमा, उप्रावि भीखपुर व प्रावि परसपुर शामिल है। बीएसए […]
सितंबर माह के पुलिस आईजीआरएस निस्तारण में बलिया जिला सूबे में नंबर वन
शशिकांत ओझा बलिया : समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित गुणवत्तापरक निस्तारण में जनपद बलिया को पूरे प्रदेश में माह सितम्बर में प्रथम स्थान पाया है। अगस्त माह में भी जिला नंबर वन था। पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस टीम को नगद पुरस्कार व प्रशस्त्रि पत्र से पुरस्कृत करने का निर्णय […]
आरके मिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखी स्वर्णिम भारत की झलक
शशिकांत ओझा बलिया : आरके मिशन स्कूल सागरपाली बलिया में वार्षिक समारोह “अनुभूति कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज न्यायाधीश अमित पाल सिंह रहे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश नरेंद्र सिंह भी […]

