Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक मारकंडेय सिंह

-27वीं पुण्यतिथि
-एनसीसी तिराहा स्थित प्रतिमा पर लोगों ने किया माल्यार्पण

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद के सुप्रसिद्व विधायक रहे मारकंडेय सिंह की 27वीं दो मार्च को श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी। सभी ने चहेते लोकप्रिय विधायक को याद किया। एनसीसी तिराहे पर स्थापित प्रतिमा पर पहुंच सभी ने माल्यार्पण किया।

पुण्यतिथि एनसीसी तिराहे पर स्थित स्मारक पर कोरोना‌ गाइडलाइन का पालन करते हुए साधारण तरिका से मनायी गयी। स्व. मारकंडेय सिंह सिकन्दरपुर विधानसभा से 1991 में तथा 1993 में नगर बलिया विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। पुण्यतिथि पर जनपद के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, राजनेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक का निधनं दो मार्च को ही आज से 26 वर्ष पूर्व हुआ था।

माला पहनाने वालों में उनकी धर्मपत्नी पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व प्रधान हनुमान सिंह, सुधीर सिंह, रामजी सिंह, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश ओझा, संतोष सिंह, बबन सिंह, लक्ष्मण सिंह, कमलेश सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, विमलेश सिंह, अजय सिंह, शिवजी सिंह चंदेल, डब्लू सिंह,केके पाठक, संतोष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking