Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया नगर विधानसभा को लेकर समाजवादी पार्टी में बढ़ रहा संभावनाओं का दौर

-मिशन 2022
-ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार के लिए टिकट रिजर्व होने की बढ़ रही संभावना
-दावेदार तो क ई शख्स पर मृत्युंजय तिवारी बब्लू के नाम पर बढ़ रहा कयास
-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से संबंध दे रहा चर्चा को जोर
-अखिलेश यादव जी के घर जाकर मिल लेने की क्षमता रखते हैं बब्लू


बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव वैसे तो 2022 में होना है पर सभी राजनीतिक दल “मिशन 2022” की सफलता के लिए जुट गए हैं। राजनीतिक दल अपने हिसाब से सेटिंग में है तो उम्मीदवार अपने हिसाब से। बलिया जनपद की सात विधानसभाओं में बलिया नगर विधानसभा काफी चर्चा में है। संभावना है कि इस सीट पर पार्टी ब्राह्मण समाज का उम्मीदवार ला सकती है। ऐसी स्थिति में बेलहरी ब्लॉक में प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी बब्लू के नाम की चर्चा हो रही है। टिकट के दावेदार तो कई हैं पर इनके व्यक्तित्व और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी संबंध को लोग आधार बना रहे हैं।
सनद रहे कि मृत्युंजय तिवारी शुरू से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बेलहरी के ब्लॉक प्रमुख पद पर दो बार इनका कब्जा भी है। हालांकि वह स्वयं प्रमुख नहीं हैं। मृत्युंजय तिवारी ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन लोगों की सेवा के लिए ही समर्पित कर दिया है। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिले इसके लिए उन्होंने एक विद्यालय की स्थापना भी किया। बेलहरी ब्लॉक का कुछ हिस्सा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में भी है इसलिए मृत्युंजय तिवारी बब्लू वहां के लोगों की भी सेवा मनोयोग से करते हैं। जिले में आलम यह है कि दोनों विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के समर्थक कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि मृत्युंजय जी आप हमारे यहां से ही चुनाव लड़िए। बब्लू तिवारी की चर्चा नगर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा है। यदि समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण समाज के लिए बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र को आवंटित किया तो संभावना है कि मृत्युंजय तिवारी बब्लू को ही अखिलेश यादव की साइकिल मिले। यह लोगों की चर्चा और संभावना ही है पर समाजवादी पार्टी में ब्राह्मण समाज के कई दावेदार हैं। सनातन पांडेय, संजय उपाध्याय, सुशील पांडेय कान्हजी, शशिकांत चतुर्वेदी आदि नेताओं की भी दावेदारी है।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design