


-मिशन 2022
-बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र होंगे मुख्य अतिथि
बलिया : बसपा ने अयोध्या से ब्राह्मण समाज को जगाने और अपने पक्ष के अभियान की शुरुआत की थी वह शुक्रवार को बलिया में होगा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र बतौर अतिथि शामिल होंगे। सनद रहे कि समाजवादी पार्टी ने अपने इस अभियान की शुरुआत बलिया के बैरिया से की थी।
बसपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन शुक्रवार को नारायणी टाकीज (बंद पड़ा सिनेमा हाल) परिसर में आयोजित है। बहुजन समाज पार्टी के नेता इस सम्मेलन को सफल बनाने में पूरे मनोयोग से जुटे हैं। चितबड़ागांव नगर पंचायत के चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी पूरे फेफना विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण बाहुल्य गांवों में जी जान लगा तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बलिया का सम्मेलन अन्य स्थलों पर सकारात्मक संदेश देगा। इसके अतिरिक्त उपेंद्र पांडेय, अंगद मिश्र, भारतेंदु चौबे भी जुटे हैं तैयारी में।


9768 74 1972 for Website Design