Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

भाजपा का दामन थामने के बाद पहली बार बेल्थरा पहुंचे छट्ठू राम का ऐतिहासिक स्वागत

-अभिनंदन समारोह
-प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से प्रभावित हो आया भाजपा में : छट्ठू राम

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बसपा के कद्दावर नेता एवं दर्जा प्राप्त मंत्री रहे छट्ठू राम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर गुरुवार को पहली बार जिला की सीमा में दाखिल होने पर भव्य स्वागत हुआ। उनको चाहने वालों ने छट्ठू राम को मऊ जिले की सीमा पर स्थित बरौली गांव के पास गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने छट्ठू राम को फूल-मालाओं से लादकर नारे लगाए।

लाव-लश्कर के साथ छट्टू राम का काफिला बरौली, भीमपुरा, कसेसर, ताड़ीबड़ा गांव, नगरा, मालीपुर, तिरनई, फरसाटार, अवाया होते हुए चौकिया मोड़ पहुंचा। इस दौरान छट्ठू राम का काफिला पैदल चरण सिंह त्रिमुहानी मुख्य मार्ग होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। स्वागत से अभिभूत छट्ठू राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। हाल ही में हाथी से उतरकर कमल को पूजने वाले दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पूरे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है। अपराधियों पर लगाम कसी जा रही है। विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है। ऐसे में भाजपा ही देश की आन, बान और शान में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन में तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास करूंगा। इस मौके पर कैप्टन गुलाबचंद मौर्य, परमेश सिंह, यतेंद्र चौबे, अजीत राव, राहुल पासवान, चंद्रभूषण तिवारी, मोहम्मद ताहिर, सुनील यादव, सत्येंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking