

बलिया : भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री, बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता छट्ठू राम का बेल्थरा में प्रथम आगमन 09 दिसंबर को होगा। पूर्व मंत्री छट्ठू राम दिन में 09 बजे बरौली के रास्ते बेल्थरा में दाखिल होंगे। उनके शुभेंदु वहीं से उनका स्वागत करेंगे।

बहुजन समाज को छोड़ पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने देशहित के सवाल पर भाजपा को पसंद कर दामन थामा है। उनके पार्टी भाजपा में शामिल होने पर उनके समर्थकों में गजब का उत्साह है। पूरे बेल्थरा रोड की सड़क को जगह जगह सजाने की योजना है। उनके आगमन पर स्वागत वाले होर्डिंग लगने लगे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 स्थानों पर उनके स्वागत समारोह की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक बरौली से स्वागत समारोह शुरू होगा जो किड़िहिरापुर, भीमपुरा, कसेसर, ताड़ीबड़ागांव, नगरा, मालीपुर, जमुंआव, चौकिया और रामलीला मैदान में स्वागत की तैयारी है। इसके अतिरिक्त स्थानों पर भी कार्यकर्ता और आमजन अभिनंदन करेंगे।


9768 74 1972 for Website Design