Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

भाजपा के कर्मठ सिपाही सुशील पांडेय मनोनीत हुए मुरलीछपरा के उप ब्लॉक प्रमुख

-विकासखंड मुरलीछपरा
-छात्रसंघ का अध्यक्ष होने के बाद 2004 से शुरु किया राजनीतिक जीवन
-भाजपा के मंडल अध्यक्ष से किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
-सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के सानिध्य में हैं बर्तमान राजनीति में सक्रिय

बलिया : क्षेत्र पंचायतों में उप ब्लॉक प्रमुख चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो उसका लाभ भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ सिपाही सुशील पांडेय जिले के प्रतिष्ठित क्षेत्र पंचायत मुरलीछपरा का उप ब्लॉक प्रमुख मनोनीत किया गया है। सुशील पांडेय को उप ब्लॉक प्रमुख बनने पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल ने शुभकामना और बधाई दी है।

दूबे छपरा महा महाविद्यालय में छात्रसंघ का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद वर्ष 2004 सुशील पांडेय ने राजनीतिक और सामाजिक कार्य प्रारंभ किया. वर्ष 2006-07 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने युवा कार्यकर्ता सुशील को मुरली छपरा ब्लॉक का मंडल अध्यक्ष बनाया। तब से सुशील पांडेय भाजपा की ही सेवा करते रहे। सुशील पांडेय राजनीति में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को ही अपना आदर्श और सिद्धांत मानते हैं। वीरेंद्र सिंह मस्त जब किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे तब सुशील पांडेय को किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया था। सुशील पांडेय को उप ब्लॉक प्रमुख मनोनीत किए जाने के बाद मुरलीछपरा ब्लॉक सहित पूरे जिले में खुशी है। शुभकामना देने का दौर जारी है।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design