Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

भारतीय जनता पार्टी सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है : नागेंद्र

-जनचौपाल में चर्चा
-प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नागेंद्र पांडेय ने डुमरी गांव में लगाई चौपाल
-ग्रामवासियों के बीच रखी सरकार की उपलब्धि और मांगा 22 का समर्थन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्य पूरे मनोयोग से सरकार की उपलब्धि बताने में जुटे हैं। इसीक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नागेंद्र पांडेय ने नगर विधानसभा क्षेत्र के डुमरी में जनचौपाल लगाया।

जनचौपाल में बोलते नागेंद्र पांडेय बैठे लोग

नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता ने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश का इतना विकास किया जितना आजादी के बाद किसी ने नहीं किया। आज सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। सरकार में जाति धर्म का कोई मतभेद नहीं है। कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच रहना है। विपक्षी दलों के लोग शराब और पैसा बांट आपका वोट हथियाने की जुगत में हैं। कोरोना काल में सरकार ने बचाव के लिए जो किया वह दुनिया में अनुकरणीय हुआ। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। जनचौपाल में नागेंद्र पांडेय ने कहा कि आप सरकार को देंखे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking