


-बाढ़ राहत
-नाव से पीड़ितों के बीच जा कर रहे मदद भी, भोजन का प्रबंध, हालचाल और सरकारी राहत का इंतजाम
बलिया : बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने और उनकी सेवा और मदद के लिए कुछ राजनीतिक लोग पूरे मनोयोग से जुड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के फेफना विधानसभा के वरिष्ठ नेता अवलेश कुमार सिंह का नाम भी इसमें शुमार है। भाजपा नेता नाव लेकर पीड़ितों के बीच ही रह रहे हैं।
ग्राम सभा हसनपुरा, थमनपुरा, इंदरपुर और अंजोरपुर, कोट, गंगहरा, लक्ष्मणपुर, बैरिया, सूरही के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा लगातार कर रहे हैं। वहां के लोगो की परेशानियों को जानना, प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई व्यवस्था को जाना तथा जो कमी थी उस पर प्रशासन का ध्यान दिलाने का कार्य करने में जुटे हैं। उनके साथ कमल देव सिंह अमित सिंह विमल सिंह, रहिमल सिंह भूलन राजभर मनधाता सिंह वीरेंद्र राम, अवधेश सिंह, अच्छा सिंह, अजित पटेल जी और काफी संख्या में ग्राम वासी रह रहे हैं।

9768 74 1972 for Website Design