Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

रतसरकला गांव में आधी आबादी को अक्सा वेलफेयर सोसायटी ने किया चश्मा वितरण

-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
-नारी की महत्ता पर हुई चर्चा भी, सभी ने नारी को नारायणी कह किया अभिनंदन

बलिया : अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी, रतसरकला, बलिया के सौजन्य से रतसर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

नारी ही नारायणी, वहीं जीवनदायिनी कार्यक्रम की शुरूआत महिला दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर प्रारम्भ किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। महिलाओं की समानता का निर्माण, कार्यक्रम के अन्त मे “ब्रेक द बायस ” पर चर्चा की गयी।

(अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अक्सा सोसायटी द्वारा चश्मा वितरण आयोजन)

स्त्री के समान कोई छाया नहीं है, स्त्री के समान कोई सहारा नहीं है। स्त्री के समान कोई रक्षक नहीं है, स्त्री के समान कोई प्रिय नहीं है और इस विश्व में नारी के समान कोई जीवनदाता नहीं है”। इन विषयों पर चर्चा भी की गयी। चर्चा रतसरकला की पूर्व प्रधान सुश्री स्मृति सिंह, मुक्ता नन्द सिंह संरक्षक एवं प्रबंधक, दीप्ति सिंह अक्सा सचिव, तृप्ति सिंह अध्यक्ष के द्वारा किया गया। अंत में समस्त मातृ शक्ति का सादर अभिनंदन भी किया गया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking