-प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने ग्रहण करायी पार्टी की सदस्यता
-अब पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को भाजपा देगी कड़ी चुनौती
-अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी हैं सपा के उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ मुख्यालय पर बुधवार को बलिया का दौर दिखा। विधायक संजय यादव और मंत्री उपेंद्र तिवारी युवा शिवदयाल यादव को पार्टी कार्यालय ले आए और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। अब भाजपा शिवदयाल की पत्नी सुप्रिया को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाएगी।
सुप्रिया को उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा बलिया में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को कड़ी टक्कर देगी। अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। शिवदयाल को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा मंत्री उपेंद्र तिवारी और विधायक संजय यादव काफी मजबूत दिखे।
सु्प्रिया शिवदयाल और आनंद के परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और चुनाव लड़ने वाले दोनों में देवर-भाभी का रिश्ता है
9768 74 1972 for Website Design