Advertisement
Sunbeam 23-24
logic systems
sunbeam 23-24
logic systems
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

सत्ता के मद में चूर योगी सरकार बस कुछ दिनों की मेहमान : रामगोविंद

-कार्यकर्ता बैठक
-कार्यकर्ता गणों को किया अलर्ट, राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं झूठ फरेब के दम पर लड़ेगी भाजपा

रविशंकर पांडेय
बांसडीह, बलिया : आज देश गुलामी की तरफ जा रहा हैं। झूठ फरेब, पाखण्ड के सहारे जनता को गुमराह कर केंद्र और प्रदेश में बनी भाजपा सरकार को कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था और पंचायत चुनावों में हुई व्यापक हिंसा के सहारे लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश कर सत्ता के मद में चूर हो चुकी योगी सरकार के दिन अब गिने चुने ही रह गए हैं | उक्त बातें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बांसडीह में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।


कार्यकर्ताओं को अलर्ट करते हुए कहा कि 2022 का चुनाव राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के आधार पर नहीं बल्कि झूठ व फरेब के बल पर भाजपा लड़ेगी और फिर एक बार लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेगी।समाजवादी कार्यकर्ताओं को सजग रहते हुए इनके षड्यंत्रकारी मंसूबों को ध्वस्त करते हुए जनता के हितों का पोषण करने वाली,जनहित में काम करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार को चुनना हैं। इसके लिये भाजपा सरकार दमनकारी, लोकतंत्र की हत्या करने वाली, लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान को ध्वस्त करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये आप लोग दिन रात जुड़ जाए। किसानों की फसलों के उत्पादन का उचित दाम नहीं मिला उसके पीछे सरकार की खरीद नीति जिम्मेदार है। सरकार की मंशा पूंजीपतियों की तिजोरी की भण्डारण क्षमता को बढ़ाना है। सारे कल कारखाने, रेल, बीमा कंपनी को बेचने की तैयार हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, गृहमंत्री क्या क्या प्रदेश में कर रहे हैं रैली जनसभा कर रहे है उनको कोई नहीं पूछने वाला पर समाजवादी पार्टी कोई कार्यक्रम करे तो उसे रोक दिया जाता हैं। इस सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं की पूरी दुनिया देख चुकी हैं कि उत्तर प्रदेश में पंचायत के चुनाव में कौन गुंडई किया। गुंडई के बल पर आप जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख तो बन सकते हैं लेकिन 2022 में आप को जनता सबक सिखाएगी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डॉ हरिमोहन सिंह, पूर्व प्रचार्य उदय प्रताप सिंह ,अरुण यादव, रविन्द्र सिंह,अशोक यादव,बिहारी पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, यशराम सिंह, जिंजी सिंह, अजय सिंह, शिवनरायनप राय, पप्पू पांडेय, सत्यम सिंह सन्नी, मंटू सिंह बाबा, शुभम सिंह, सूर्यदेव तिवारी, नीतीश पांडेय, दीनदयाल यादव, पंकज गोंड, अंगद तिवारी,अंकित सिंह, मो आरिफ, कृष्णा वर्मा, अमजद अली ,सज्जाद अनवर, हैप्पी पांडेय, आदि रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह तथा संचालन जगमोहन यादव ने किया।

Advertisement
lalzhari devi mahavidyalaya
r-k-mission
lalzhari-devi-mahavidyalaya
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design