Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सपा नेता मनोज सिंह की मां का हालचाल लेने मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव

-बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नेता को बलिया से लखनऊ बुलाने का भी प्रबंध किए थे राष्ट्रीय अध्यक्ष
-जीवन मरण के बीच जूझ रही हैं सपा नेता मनोज सिंह की मां, मेदांता में चल रहा इलाज

बलिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव और बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नेता मनोज सिंह की माता जी का हालचाल लेने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेदांता पहुंचे। उन्होंने मनोज सिंह के साथ उनकी माता जी के वार्ड में जाकर हालचाल लिया।
सपा नेता मनोज सिंह की माता जी की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गयी थी मनोज सिंह भी लखनऊ में ही थे। उनको लखनऊ लाने के लिए भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएमओ से बात किया था। प्रबंध कर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें लखनऊ बुलाकर मेदांता अस्पताल में। भर्ती कराया था। मेदांता पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह से उनकी माता जी का हालचाल लिया तथा चिकित्सकों से बात की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मनोज कुमार सिंह के माता जी के स्वास्थ्य की कामना किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking