Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेकर आए अंबिका चौधरी का हुआ जिले में प्रथम आगमन

-स्वागत समारोह
-जिला पंचायत के सभागार में जुटे हजारों सपाई, सभी ने किया पूर्व मंत्री का अभिनंदन


बलिया : समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त जनपद मे पहली बार आगमन पर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का समाजवादी पार्टी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अम्बिका चौधरी लखनऊ से चल कर कोटवा नारायणपुर पहुचे जहां मुक्ति नाथ बाबा का दर्शन किये। हजारों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे एव फूल मालाओं के साथ गगनभेदी नारा लगाते हुए स्वागत किया।
वहां से काफिला भरौली गोलंबर, नरही, चितबड़ागांव, होते हुए फेफना पहुचा जहां क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ आम जन की एक सभा भी हुई। पूरे रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ अपने नेता का घर वापसी पर स्वागत किया। फेफना से जुलूस कपूरी में कपिलेश्वरी भवानी का दर्शन,सागरपाली होते हुए जब बलिया विधान सभा क्षेत्र के सीमा पर पहुंचा तो पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सदर विधानसभा के सैकड़ों दो पहिया एवं चार पहिया वाहन पर सवार कार्यकर्ताओं ने बाजे नगाड़ों के साथ स्वागत किया। वहां से माल्देपुर बहेरी होते हुए पार्टी के जिला कार्यालय के रास्ते जिला पंचायत परिसर पहुंचा जहां पार्टी द्वारा मुख्य स्वागत समारोह आयोजित था।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा मे विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बस लोगों का ध्यान भटकाने के लिए रोज नया नया शिगूफा मुख्यमंत्री छोड़ते रहते है जबकि हकीकत यह है कि उन्ही के सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री का खिल्ली उड़ाते है। चंद अधिकारियों के हाथों के कठपुतली बने मुख्यमंत्री की कोई भी जनहित की योजना धरातल पर नहीन है सिर्फ कागजों में और आकड़ो में है। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव के कार्यकाल में किये गए जनहित के कार्यो को याद कर रही है और 2017 में की गई गलती को सुधारने हेतु 2022 का इंतजार कर रही है। पूरे प्रदेश में वर्तमान सत्ता के खिलाफ लोगों में रोष है। भाई आपस मे अलग होते है लेकिन फिर एक हो जाय यह सुन्दर संदेश समाजवादी पार्टी में ही देखने को मिलता है मंहगाई, बेरोजगारी, अराजकता से आम जन परेशान है। कोरोना महामारी के दौर में अपनों को आंख के सामने ऑक्सीजन, दवाई, और इलाज के अभाव में खोने वाली जनता जबाब देने का अवसर आते ही जबाब देगी। पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं के चीरहरण को कोई कैसे भूल सकता है। स्वागत से आह्लादित पूर्व मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर वर्ग अखिलेश यादव की तरफ देख रहा है। प्रदेश का विकास सिर्फ अखिलेश यादव ही कर सकते है, तानाशाह सरकार से पूरे प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। बाकी लोग सरकार से लड़ने के बजाय अखिलेश को ही घेरने में लगे हैं जिसे जनता जान चुकी है कि तानाशाहों को पराजित करने की क्षमता सिर्फ सपा में ही है। अखिलेश यादव ही एक मात्र भविष्य के नेता है जिनकी सोच सभी वर्गों के विकास की है आप लोगों का स्नेह और प्यार देख कर अपने निर्णय पर खुशी हो रही है। बागी बलिया जनपद के लोगों देश और प्रदेश में जब भी कोई आपदा आई है आप ने नेतृत्व किया है। पुनः लोकतंत्र पर संकट आ पड़ा है उस जिम्मेदारी को उठाते हुए नेतृत्व आप को करना है। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”, पूर्व मंत्री नारद राय, जियाउद्दीन रिजवी, संग्राम सिंह यादव, श्रीमती मंजू सिंह, जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, सुभाष यादव, छोटे लाल राजभर, ब्यास जी गोंड़, अरविंद गिरि, लक्षमण गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, मिठाई लाल भारती, साथी रामजी गुप्ता, आद्या शंकर यादव, राजेन्द्र राजभर, बंशीधर यादव, मनोज सिंह, मदन राय, रविन्द्र यादव, कुबेर नाथ तिवारी, अनिकेत साहनी, रामेश्वर पासवान, जमाल आलम, राजेश पासवान, हरेन्द्र सिंह, विजय शंकर यादव, श्रीमती पुनिता सिंह सोनी, शैलेश सिंह, ममता चंद्र, अजय यादव, अकमल नईम खा, अजित मिश्र, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, शशिकान्त चतुर्वेदी आदि ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजनारायण यादव और विनायक मौर्या का भी स्वागत किया गया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking