Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में दाखिल हुए बलिया जिले के समाजवादी नेता

-मिशन 2022
-सैकड़ों समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल हुए पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी

लखनऊ से शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर शनिवार को बलिया के समाजवादी पार्टी नेताओं का जुटान हुआ है। सभी दस बजे तक ही पार्टी कार्यालय में दाखिल हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी क्या संदेश देंगे वह तो मीटिंग बाद पता चलेगा पर बलियाटिक लोगों का गेट पर घुसते समय ही जलवा दिखा।
पार्टी नेताओं के प्रवेश के समय पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के दाखिला के समय चहलकदमी अधिक ही दिखी। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के वाहन में ही पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव भी थे। पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण यादव, अनिल राय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, ब्लॉक प्रमुख पूना सिंह, ब्लॉक प्रमुख वंशीधर यादव, सिकंदरपुर के नेता शेख अहमद अली संजय भाई, प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, मंजू सिंह सहित सैकड़ों शामिल हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking