Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अन्नदाता किसान हैं भगवान तुल्य, जिनके कठिन परिश्रम से प्रदेश वासियों को मिलता है भोजन : संजय यादव

-किसान सम्मान दिवस और किसान मेला
-किसान सम्मान दिवस का दीप प्रज्वलित कर विधायक ने किया शुभारंभ
-किसान सम्मान दिवस पर 26 कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


बलिया : भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत गुरुवार को ऑफिसर्स क्लब के प्रांगण में “किसान सम्मान दिवस” एवं किसान मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव ने दीप प्रज्वलित एवं चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विधायक ने कहा कि अन्नदाता किसान भगवान तुल्य है, जिनके कठिन परिश्रम से प्रदेश वासियों को भोजन मिलता है।

किसान मेला का फीता काट उद्घाटन करते विधायक संजय यादव, उपस्थित किसान

विधायक ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में फसल ऋण माफी, किसान सम्मान निधि, एवं समय से कृषि निवेशों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कृषकों की आमदनी में वृद्धि हेतु सतत प्रयासरत है। सरकार द्वारा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाकर कृषकों को उनकी ऊपज का उचित मूल्य प्रदान कर रही है। कृषकों की कृषि से जुड़ी जो भी समस्याए बतायी गयी है। परियोजना निदेशक देवनन्दन दूबे ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा कृषकों को आवश्यक निवेशों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करायी जायेगी। कृषि वैज्ञानिक डा0 प्रेमलता के द्वारा खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की गयी। कृषि विशेषज्ञ गोपाल राम के द्वारा तिलहनी, दलहनी एवं अन्य रबी फसलों की उन्नति खेती की तकनीकी के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक संजय यादव

उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में कृषको को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि किसान सम्मान के लाभार्थी कृषकगण पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से अपना ईकेवाईसी (केवाईसी) 31 मार्च, 2022 तक अवश्य करा ले, किसान मेले में कृषि, उद्यान, दुध, मत्स्य, पशुपालन, एवं गन्ना विभाग के स्टाल लगाकर कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। निजी उर्वरक, बीज विक्रता, कृषि यंत्र विक्रेता एवं फसल बीमा कम्पनी के द्वारा भी स्टाल लगाया गया। कृषक मेले एवं प्रदर्शनी में जनपद से बड़ी संख्या में कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। तथा उनके द्वारा उठाये गये प्रश्नों का निराकरण उपस्थित विशेषज्ञों के द्वारा किया गया।

किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को पुरस्कार से किया सम्मानित

किसान मेले/प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कृषि विभाग में संचालित योजनाओं के लाभ के बारे में बताया गया। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कुल 26 कृषकों को सम्मानित किया गया, सम्मानित कृषकों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को रू0 7000/- पुरस्कार एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को रू0 5000/- पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने वाले समस्त कृषकों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा जनपद में संचालित नमामि गंगा योजनान्तर्गत जैविक खेती से सम्बन्धित लोगो (लोगो) को लॉप करते हुए लोकार्पण किया गया। दृष्टि योजना के अन्तर्गत बीज विधायन संयंत्र एवं गोदाम निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में चयनित कृषक उत्पादक संगठन, विद्यम बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, महाराजपुर, बासडीह के निदेशक, श्री अरविन्द कुमार सिंह को प्रमाण पत्र एवं डमी चेक देकर सम्मानित
किया गया। कृषि विभाग मंच का संचालन संतोष कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी बलिया, के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नेपाल राम, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक इन्द्राज, कृषि अधिकारी विकेश पटेल, श्रीमती प्रियानन्दा जिला कृषि अधिकारी, श्रीमती अंकिता यादव उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा कृषकों में श्री अखिलेश सिह ब्रह्मानन्द तिवारी, श्री धीरेन्द्र शर्मा एवं किसानगण उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking