Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अलाव के धुआं विवाद में पुलिस ने दो संप्रदायों के 23 पर मुकदमा, 10 की गिरफ्तारी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

उपेंद्र कुमार तिवारी
मनियर (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदु पाकड़ चौराहे पर अलाव के धुआं को लेकर गत बृहस्पतिवार के दिन दो सम्प्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के नौ ज्ञात व चार अज्ञात के विरुद्ध धारा 147 ,308, 323, 336 ,352 ,452, 504 ,506 के तहत मामला दर्ज किया है।

मनियर चाँदू पाकड़ निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र स्व. कैलाश सिंह के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है वहीं आरिफ शेख पुत्र नाजिर हुसैन निवासी रसूलपुर पोस्ट रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया की तहरीर पर धारा 147, 308, 323, 336, 452, 504 ,506 के तहत 6 ज्ञात एवं चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मनियर थाने के उपनिरीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तेजा सिंह उर्फ दिनेश सिंह पुत्र डब्लू सिंह, छोटू सिंह पुत्र महंथ सिंह ,बृजेश सिंह पुत्र महंथ सिंह एवं डब्लू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी चाँदू पाकड़ थाना मनियर जनपद बलिया तथा दूसरे पक्ष से मोहम्मद जिशान पुत्र असलम परवेज ,रियाजुद्दीन पुत्र जैनुल ,सनी खाँ पुत्र मंसूर, अज्जू पुत्र मोबीन निवासी गण चाँदू पाकड़ थाना मनियर जनपद बलिया एवं आदिल शेख पुत्र नाजीर हुसैन ,आरिफ पुत्र नाजिर हुसैन निवासी गण रसूलपुर पोस्ट रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय भेज दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking