Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

आधी आबादी के लिए बहुत है योगी आदित्यनाथ के पिटारे में

-विधानसभा चुनाव 2022
-बेटियों के जन्म से विवाह तक की चिंता करेगी सरकार
-मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में अब एक लाख
-60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी सभी की बस यात्रा फ्री

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिटारे में मातृशक्ति आधी आबादी महिलाओं के लिए इस बार बहुत कुछ है. सरकार पुनः बनी तो वे जनकल्याण, बुल्डोजर चलाने के साथ महिलाओं के लिए भी बहुत कुछ करेंगे। बलिया के भरसौता (हल्दी) जनसभा में उन्होंने महिलाओं को दी जाने वाली की फेहरिस्त जनता के समक्ष रखी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद मिला तो इस बार भाजपा सरकार सभी के लिए बेहतर करेगी। संकल्प पत्र में सभी योजनाओं का जिक्र किया है। कहा पुरुषों के साथ सरकार ने आधी आबादी के लिए भी सोचा है। बेटियों के जन्म पर किसी को घबराने की जरूरत नहीं। बेटियों के जन्म से उनकी शिक्षा तक, उसके बाद शादी तक का सारा खर्चा सरकार ही वहन करेगी। मेधावी बेटियों को स्कूटी भी सरकार देगी। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में बेटियों की शादी के लिए अब 51 हजार की जगह सरकार एक लाख देगी। कहा 60 वर्ष की आयु केबाद महिलाओं को रोडवेज बस में पूरे वर्ष पूरे प्रदेश की यात्रा मुफ्त होगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking