Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राजनीति राज्य

उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप के बदले दयाशंकर सिंह को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

-प्रदेश की नई सरकार
-योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार के लिए हो रहे मंथन में बलिया को मिलेगा बेहतरीन रत्न
-पिछली सरकार में थे दो राज्य मंत्री (एक स्वतंत्र प्रभार) इस बार होंगे एक बेहतरीन कैबिनेट मंत्री

शशिकांत ओझा
बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट पूर्ण बहुमत मिल ा है। पार्टी ने योगी के नेतृत्व में दूसरी सरकार बनाने का मंथन प्रारंभ कर दिया है। होली के पहले ही सरकार बन जाएगी। उम्मीद है कि सरकार के लिए हो रहे मंथन में बलिया जिले को एक बेहतरीन रत्न मिलेगा। पिछली सरकार में दो राज्य मंत्री थे तो दोनों के बदले एक को ही वजनी किया जाएगा। बलिया नगर के विधायक दयाशंकर सिंह कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में फेफना से विधायक उपेंद्र तिवारी और बलिया नगर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल राज्य मंत्री थे। उपेंद्र तिवारी के पास स्वतंत्र प्रभार था। इस बार दोनों चुनाव हार गए हैं। तो नई सरकार में दोनों के बदले प्रदेश उपाध्यक्ष और बलिया नगर से निर्वाचित दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। दयाशंकर सिंह अगर कैबिनेट मंत्री बनते हैं तो बलिया को उम्मीद है कि वे आनंद स्वरूप शुक्ल की कमी को भी पूरा कर देंगे। हालांकि बलिया से केतकी सिंह भी निर्वाचित हुईं हैं और नेता प्रतिपक्ष को हराया है। लेकिन वह निषाद पार्टी की कोटे में हैं और उनपर निर्णय निषाद पार्टी को भी करना है। कोटे में जगह मिल गई तो बलिया में फिर दो मंत्री हो जाएंगे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking