Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल

एक दिन में पुलिस को मिली चार अलग-अलग सफलताएं

-एक्शन मुड में पुलिस
-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मनोयोग से जुटे थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष

बलिया : पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर व अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष मनोयोग से जुटे हैं। गुरुवार को नगरा, दुबहड़, रसड़ा व दोकटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।


रसड़ा पुलिस ने गायब नाबालिग लड़की पकड़ने में सफलता पायी तो दुबहड़ पुलिस ने एंबुलेंस में शराब की तस्करी को पकड़ लिया। नगरा पुलिस को गो तस्कर तो दोकटी पुलिस को वाहं चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

थाना रसड़ा ने मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र मोहन राम निवासी बैजलपुर थाना रसड़ा बलिया को तिहारीपुर पुल के पास से मुखबीरी सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। तथा मु0अ0सं0 52/2022 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित पीड़िता / अपहृता भी अभियुक्त के साथ मिली जिसको नियमानुसार महिला का0 के संरक्षण मे थाना पर ला कर पीड़िता के परिजनों को सूचित किया गया। अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त से पूछताछ पर बता रहा है कि साहब हम दोनों लोग घटना के दिन से साथ साथ रहे हैं। विवेचनात्मक कार्यवाही से पीड़िता/अपह्ता नाबालिक पाये जाने व साक्ष्य संकलन से मुकदमा कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

पुलिस ने एम्बुलेंस से बरामद किया शराब, दो गिरफ्तार

थानाध्यक्ष दुबहड़ अतुल कुमार मिश्र व उ0नि0 हनुमान प्रसाद ने मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतु अभियुक्तगण मनोज कुमार पुत्र स्व0 अवधेश राम नि0 गंगहर थाना नोखा जि0 रोहतास बिहार तथा राकेश कुमार पुत्र शिवनारायण चौधरी नि0 गंगहर थाना नोखा जि0 रोहतास बिहार को तस्करी हेतु ले जाते समय 180-180 ML की 878 नग फ्रूटी जैसे पैकिंग में कुल 158.04 लीटर अंग्रेजी शराब एम्बुलेंस वाहन में ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के सिपुर्द किया गया।


दोकटी पुलिस ने दो अंतरप्रांतीय वाहन चोरों को बाइक के साथ किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक उ0नि0 चक्रपाणि मिश्र प्रभारी चौकी लालगंज मय फोर्स द्वारा मुखबीरी सूचना के आधार पर सेमरिया ढाला पर दो अन्तर्गतराज्यीय वाहन चोरों को चोरी की एक अदद मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त टन्नू यादव पुत्र प्रहलाद यादव निवासी जामुनी अमनौर थाना इकमा जनपद सारन बिहार और बिट्टू कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी जामुनी अमनौर थाना इकमा जनपद सारन बिहार को पुलिस ने न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।


नगरा पुलिस ने चार गोवंशीय सहित दो गौ तस्कर किए गिरफ्तार

थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार सरोज व उ0नि0 अल्पेश्वर यादव मय हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक पीकप में 04 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ विशुनपुर चट्टी के पास दो अभियुक्तगण लालबहादुर प्रसाद पुत्र कामता प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया और इन्द्रजीत यादव पुत्र विजय बहादुर यादव साकिन कमरौली थाना नगरा जनपद बलिया को हिरासत में लेकर 04 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया ।
अभियुक्त लालबहादुर प्रसाद पुत्र कामता प्रसाद साकिन विशुनपुरा थाना नगरा जनपद बलिया आदि 04 के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 50/22 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। फरार अभियुक्तों व वाहन की तलाश की जा रही है ।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking