Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

-बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र
-शीशमहल और सतीश चंद्र कालेज के मध्य मालगोदाम पर स्थापित हुआ चुनाव कार्यालय
-सूई से लेकर परमाणु बम तक बनाया कांग्रेस ने, भाजपा ने की सिर्फ झूठ की राजनीति

बलिया : 361नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी के चुनाव कार्यालय का उ.प्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय भी दल बल के साथ मौजूद रहे।


जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि आजादी के 70 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की सरकार सूई से लें कर परमाणु बम तक बनाने का उल्लेखनीय विकास किया है। फिर भी भाजपा के लोग कहते हैं की कोई विकास नहीं हुआ। आप उनसे पुछिये कि अपने दोनों कार्याकाल में जिले के दो मंत्री, चार चार सांसद,पांच-पांच विधायक मिलकर भी राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत तक नहीं करा सके आखिर कौन सा विकास दिखा कर आपसे वोट मांगने आये हैं।

(नगर विधानसभा कांग्रेस उम्मीदवार के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन)

कांग्रेस की नीति और कार्यक्रमों की सारी दुनिया कायल हैं, तो भाजपा झूठे वादों और सौहार्द बिगाड़ने में जुटी हुई है। जिससे जनता उब चुकी है और परिवर्तन चाह रही है। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे ने आधी आबादी को नारीशक्ति से अवगत करा दिया है, अब समय आ गया है कि महिला समाज इस चुनाव में पुरी शक्ति दिखाकर कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनाने में सहयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाये। इस अवसर पर भैया लल्लू सिंह, शाहिद अली खां, अजय तिवारी, ब्रजेश सिंह, शिवजी यादव, प्रद्युम्न पाठक, शिवकुमार राम, प्रमोद, चन्दन, गुड्डू पाण्डेय, अंजु रेखातिवारी, मोहिनी सिंह, पुजा, ज्योति सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking