-विधानसभा चुनाव
-बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने दिया पुनीत पाठक को दिया है टिकट



रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री दिग्गज कांग्रेसी स्व. बच्चा पाठक के परिजन पुनीत पाठक को दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पुनीत पाठक ने बताया कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री छतीसगढ़ व प्रभारी भूपेश बघेल व सभी बड़े कांग्रेसी नेताओं ने मुझे टिकट दिया है मैं आजीवन आभारी रहूंगा। क्षेत्रीय जनता की सेवा करता रहा हूं आगे भी सेवा जारी रहेगी।

पुनीत पाठक ने बताया कि चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलेगा मुझे पूरा विश्वास है। हमारे बाबा स्व. बच्चा पाठक के पद चिन्हों पर चलता रहूंगा। इसमें कोई संशय नहीं है। नेता प्रतिपक्ष क्षेत्र में दिखाई नहीं देते हैं। सड़के टूटी हुई हैं। अस्पताल की हालत खराब है। भाजपा के एक लाख से जीते सांसद का भी अता-पता नहीं है। पूरा विश्वास है। बाबा जी स्व बच्चा पाठक के पद चिन्हों पर चलता रहूंगा। बाबाजी स्व बच्चा पाठक के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।


