Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

किसान और नौजवान मिलकर करेंगे भाजपा को साफ : अखिलेश यादव

-विधानसभा चुनाव प्रचार
-बलिया के बांसडीह सहित दों जगहों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी सभा
-कहा जब सबसे अधिक जरूरत थी रामगोविन्द चौधरी मेरे साथ रहे खड़े

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बलिया जिले में तीन जनसभा कर अपने सातों उम्मीदवारों के लिए टैंपो हाई किया। सबसे प्यारी सभा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के क्षेत्र बांसडीह में हुई। यहां रामगोविंद के साथ जयप्रकाश अंचल के लिए भी वोट मांगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में बांसडीह से प्रत्याशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के कद को खूब बढ़ा या। गए। कहा कि मुझे जब सबसे अधिक जरूरत थी, रामगोविन्द चौधरी मेरे साथ खड़े रहे। बांसडीह से सपा प्रत्याशी रामगोविन्द चौधरी नौवीं बार विधानसभा में पहुंचने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। इसके पहले की विधानसभा में अखिलेश यादव ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाकर यह जताया था कि जो संकट में साथ खड़ा रहेगा उसे इनाम मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा कुनबे में मची रार के समय रामगोविन्द चौधरी अखिलेश यादव के साथ खड़े नजर आए। पिण्डहरा के मैदान में आयोजित चुनावी सभा के दौरान अखिलेश यादव ने अपने बगलगीर रामगोविन्द चौधरी के बारे में जब नाम लेकर बोलना शुरू किया तो उनके समर्थकों में जोश भर गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि यही रामगोविन्द चौधरी थे जो मेरे साथ तब खड़े रहे जब मुझे इसकी सबसे अधिक जरूरत थी। कहा कि सदन में भी यदि कोई भाजपा का मुकाबला करता है तो रामगोविन्द ही करते हैं। इसलिए इन्हें जिता कर सदन में भेज देना। अखिलेश यादव के इस सम्बोधन के दौरान रामगोविन्द चौधरी ने हाथ जोड़कर कृतज्ञता जताई। अखिलेश यादव ने भाजपा पर बहुत हमले किए। कहा इस युद्ध में नौजवान और किसान सेनापति हैं और भाजपा का काम तमाम करेंगे। सपा की योजनाओं पर प्रकाश डाला। चुनाव में फ्री का बोलबाला दिख रहा है। अखिलेश यादव ने भी बहुत सेवाओं को फ्री और बहुत नौकरी देने का वादा किया। इस सभा सै पूर्व कटरिया में ओर इसके बाद नगरा में चुनाव प्रचार किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking