Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
-प्रियदर्शनी रेंजर्स टीम के आयोजन को सभी ने दिल खोलकर सराहा

बलिया : गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियदर्शनी रेंजर्स टीम के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन को सभी ने दिल खोलकर सराहा।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. नीरजा सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। इस इस अवसर पर रेंजर टीम के प्रशिक्षक नफील अख्तर आजाद ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

(गुलाबदेवी डिग्री कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस)

बताया कि सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की क्या भूमिका होती है इस अवसर पर उन्होंने नारी ताली का आयोजन करके नारी ताली बजवाई। इस कार्यक्रम में रेंजर प्रभारी अंजू गोयल, डॉo निवेदिता श्रीवास्तव, डॉoनीतू राय, डॉo नेहा अचार्य, डॉo प्रतिभा सिंह, डॉo मनीषा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking