Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

जजौली गांव में जनता से मिले पूर्व विधायक संजय यादव

(जनता जनार्दन के बीच पूर्व विधायक संजय यादव)

-जनता जनार्दन के बीच
-पूछा पब्लिक का कुशल क्षेम, विधानसभा चुनाव में कठिन परिश्रम के लिए दिया धन्यवाद

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव का क्षेत्रीय जनता से मिलने का क्रम अनवरत जारी है। होली के पूर्व से होली के दिन तक जगह-जगह लोगों से होली मिल शुभकामनाएं देने के पश्चात अब मिल हाल-चाल जानने का क्रम जारी है। पूर्व विधायक ने सोमवार को जजौली गांव में जनता जनार्दन से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम जाना। पूर्व विधायक ने सभी को चुनाव में कठिन परिश्रम करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव ने जजौली गांव के लोगों से मुलाकात की। जनता के बीच पहुंच उन्होंने हमेशा उनके लिए उनके साथ रहने का वादा किया और विधानसभा चुनाव में उनके कठिन परिश्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा परिणाम भले हमारे पक्ष में नहीं रहा पर जनता की सेवा अनवरत उसी अंदाज में रहेगी। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार दोबारा बनी है। कहा आपने बहुत श्रम किया। निश्चित तौर पर कोई चूक हुई है। उसकी समीक्षा कर उसे दूर करने का प्रयास होगा। पब्लिक को आश्वस्त किया कि कोई आवश्यकता हो तो आप याद करें। सिकंदरपुर की जनता आज भी उसी तरह सर्वोपरि है जैसे पहले थी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking