Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

जनता का दुःख-सुख जानने उनके पास पहुंचे भाजपा नेता अवलेश सिंह

-मिशन 2022
-विधानसभा क्षेत्र फेफना में मांग रहे हैं विधानसभा का टिकट

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : प्रसिद्ध भाजपा नेता अवलेश सिंह ने काफी पहले से मिशन 2022 का अपना अभियान शुरू कर दिया है। फेफना विधानसभा क्षेत्र से टिकट की अपेक्षा लिए अब लोगों का दर्द जानने उन तक पहुंचने का कार्य विधिवत प्रारंभ है।
फेफना विधानसभा का भ्रमण कर क्षेत्र की जनता का सुख-दुख जानने के उद्देश्य से उनसे रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में पचगांवा के दरियापुर में भाजपा केे कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से और आम जनता से मिले तथा उनका सुख-दुख जाना तथा भीषण बाढ़ से तबाह लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। हर जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचने चाहिए। कहीं भी कोई भी भूखा ना सो पाए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय राजभर, युवा नेता गोपाल राय, किसान नेता केडी सिंह, मांधाता सिंह, विमल सिंह, नमो नारायण सिंह, जोखन राम, भूलन राजभर, बसउधर यादव, रामखेलावन यादव, संजय यादव, पप्पू चौबे, मनजीत चौबे, अश्वनी ओझा, सोनू यादव आदि लोग थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking