Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राज्य

जनप्रतिनिधि अवधेश सिंह इंजीनियर ने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए किया दावा

-भाजपा हाईकमान से मांगा मौका
-कहा पार्टी अगर देगी मौका तो योगी आदित्यनाथ के रथ का बनूंगा एक पहिया

बलिया : विधानसभा क्षेत्र 358 रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह विधायक हैं। भगवा रंग यहां भी अंगडाई लेने के मूड में है। भारतीय जनता पार्टी इस बार किसे मौका देगी सोचने का विषय है कारण पिछली बार यहां से उम्मीदवार रहे राम इकबाल सिंह समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।

वैसे तो भाजपा से भी कई लोग टिकट लेकर मैदान में आना चाहते हैं पर जनप्रतिनिधि अवधेश सिंह इंजीनियर ने भाजपा हाईकमान को उम्मीदवार बनाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा है। बाकी उम्मीदवार तो कुछ दिनों से क्षेत्र में हैं पर अवधेश सिंह पिछले छह साल से पूरे मनोयोग से जनता की सेवा में हैं। अवधेश सिंह विद्यार्थी जीवन काल से ही छात्र परिषद और सेवा काल में संगठन पदाधिकारी के रुप में सेवा देते रहे हैं। नौकरी के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों की बदौलत रसड़ा में लगभग एक हजार को निजी क्षेत्र में बेहतरीन नौकरी दी। अवधेश सिंह के साथ रसड़ा विधानसभा इस बार अंगड़ाई लेने की तैयारी में है। क्षेत्र में तो लोग अब नारा लगा रहे हैं कि रसड़ा के सम्मान में, अवधेश सिंह इंजीनियर मैदान में। और रसड़ा के जन जन का संदेश, अबकी बार इंजीनियर अवशेष। यदि लोगों के नारों में दम है और भाजपा हाईकमान ने उन्हें टिकट दे दिया तो रसड़ा नीला से भगवा हो सकता है। अवधेश सिंह का भी दावा है कि हाईकमान यदि मौका दिया तो योगी जी के रथ में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का भी एक पहिया होगा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking