Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट व सीडीओ ने विकास भवन में फहराया तिरंगा

-75वां स्वतंत्रता दिवस
-स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को किया गया सम्मनित, जताया आभार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर झंडारोहण हुआ। इसके बाद तमाम गोष्ठी का माध्यम से आजादी की लड़ाई पर प्रकाश डालते हुए आजादी के महत्व समझते हुए इसको अक्षुण्ण बनाए रखने का आवाह्न किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अदिति सिंह और विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने झंडा फहराया।

कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मनित किया। वहां आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि स्वतंत्र देश में पैदा हुए। इसके महत्व को समझते हुए सभी कर्मचारियों से ईमानदारी व निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आवाह्न किया। एडीएम रामआसरे, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सेनानी रामविचार पांडेय ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता आंदोलन का सजीव वर्णन किया। डिप्टी कलेक्टर राजेश यादव, मोतीलाल यादव, सन्त कुमार, गुलाब चंद्रा सहित समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking