Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन स्थल, मतदान पार्टियों की रवानगी का स्थान किया चयनित

-विधानसभा चुनाव 2022
-जिला निर्वाचन अधिकारी ने घोषित किया चयनित स्थानों का नाम
-मंडी समिति परिसर और कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी मतदान पार्टियां

बलिया : विधानसभा चुनाव 2022 में बलिया जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन, मतदान पार्टियों की रवानगी, ईवीएम की जमावापसी और मतगणना कहां होगी जिला निर्वाचन अधिकारी ने इंद्र विक्रम सिंह ने निर्धारित कर दिया है। सातों विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्य जिला मुख्यालय से ही होगा पर सबके लिए स्थान निर्धारित किया गया है। मतदान पार्टियों की रवानगी कलेक्ट्रेट और मंडी समिति से तथा वापसी और ईवीएम जमा मंडी समिति में होगा। मतगणना भी मंडी समिति में ही होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के उक्त स्थान चयन किया।

357 बिल्थरारोड विधानसभा

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 357- बेल्थरारोड़ (अ0जा0) के रिटर्निग ऑफिसर उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड़ होंगे। नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष उप संचालक चकबन्दी बलिया होगा। मतदान पार्टियों का प्रस्थान स्थल, सील्ड ईवीएम की वापसी स्थान तथा मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति बलिया में होगा।

358 रसड़ा विधानसभा

358-रसड़ा में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम रसड़ा होंगे।नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बलिया होगा। मतदान पार्टियों का प्रस्थान स्थल कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बलिया होगा।

359 सिकंंदरपुर विधानसभा

359-सिकन्दरपुर में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सिकन्दरपुर होंगे। नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट बलिया होगा। मतदान पार्टियों का प्रस्थान व वापसी, ईवीएम जमा व मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी बलिया में होगी।

360 फेफना विधानसभा

360-फेफना में रिटर्निंग ऑफिसर अपर उप जिलाधिकारी बलिया होंगे। नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष तहसीलदार मॉडल तहसील सदर बलिया होगा। मतदान पार्टियों का प्रस्थान कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी बलिया तथा ईवीएम जमा मंडी समिति में होगा।

361 नगर विधानसभा बलिया

361-बलिया नगर में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर होंगे। नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी सदर मॉडल तहसील बलिया होगा। मतदान पार्टियों का प्रस्थान कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया से होगा।

362 बांसडीह विधानसभा

362-बासडीह में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम बाँसडीह होंगे। नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बलिया होगा। मतदान पार्टियों का प्रस्थान कृषि उत्पादन मण्डी समिति बलिया से होगा।

363 बैरिया विधानसभा

363-बैरिया में रिटर्निग अधिकारी एसडीएम बैरिया होंगे। नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया होगा। मतदान पार्टियों का प्रस्थान कृषि उत्पादन मण्डी समिति बलिया से होगा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking