Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

जिला मुख्यालय पर नहीं, छोटे लोहिया की जन्मभूमि पर होगा सपा का बड़ा सम्मेलन

-प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन
-छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के दिन ही होगा यह आयोजन
-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नहीं होगी इस कार्यक्रम में सहभागिता
-जुटेंगे प्रदेश स्तरीय सपा के दिग्गज, तैयारी में जुटा जनपद संगठन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बसपा द्वारा अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन के बाद सपा भी इसे करने को तैयार हुई। बलिया इसके लिए स्थान चयनित हुआ। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन होना तय हुआ। मगर इस आयोजन में कुछ तब्दीली हुई। समाजवादी पार्टी इस आयोजन को जिला मुख्यालय पर नहीं छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के पैतृक गांव सोभनथहीं (बैरिया विधानसभा में) करेगी। आयोजन जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पांच अगस्त के दिन ही होगा। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहभागिता भी नहीं होगी।

सपा के प्रदेश स्तरीय दिग्गज आयोजन में सहभाग करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने बताया कि जनपद के बैरिया तहसील अन्तर्गत सोभनथही ग्राम सभा जो कि समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र जी की जन्मभूमि है। उस जन्मभूमि पर स्व.जनेश्वर मिश्र के जयंती 5 अगस्त 2021 को उन्हें याद करते हुए समाजवादी प्रवुद्ध सभा के तत्वाधान में जनपद के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय वरिष्ठ नेता गण भी भागेदारी करेंगे जिसमें मुख्यरूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष(उ. प्र.) माता प्रसाद पाण्डेय, समाजवादी प्रबुद्ध सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव विधायक मनोज पाण्डेय, सपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्र, पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय प्रमुख है। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन समिति के सदस्य और बलिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय अपने जनपद में होने वाले इस कार्यक्रम के स्वागतकर्ता के रूप में उपस्तित रहेंगें। कान्हजी जी ने इस आयोजन को लेकर एक पोस्टर भी जारी किया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking