Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

जिले के तीन दिग्गज नेताओं के भाजपा प्रवेश को मिली हरी झंडी

-चुनावी गणित
-भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिलेगा इसका आपेक्षित लाभ

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : विधानसभा चुनाव 2022 में होना है। उससे पहले विधान परिषद सदस्य का चुनाव भी है। राजनीतिक दल और राजनीतिक लोग अपने अपने चुनावी समीकरण में जुटे हैं। बलिया में तीन राजनीतिक शख्सियत के भाजपा प्रवेश को हरी झंडी मिल गई है। शीघ्र ही तीनों का विधिवत भाजपा में प्रवेश होगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका आपेक्षित लाभ भी मिलेगा।

विधानसभा चुनाव से पहले जिले के कौन कौन शख्स भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे इसे जानने के लिए कुछ दिन आप सभी इंतजार करिए पर तीनों राजनीतिक शख्स अपनी अपनी विशेष छवि समाज में रखते हैं। जिले के एक दिग्गज राजनीतिक व्यक्ति सहित दो और वीआईपी रहे राजनीतिक लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। सबका कहना है कि भाजपा के हाथों में ही देश और प्रदेश का हगत सुरक्षित है। भाजपा के अलावा अन्य सभी राजनीतिक दल अपने लिए भी सोचते हैं। भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जो सिर्फ देश हित के लिए सोचता है। चुनाव से पहले दल की सदस्यता लेने के सवाल पर सभी ने कहा सवाल यह नहीं है। पार्टी के सिपाही के रूप में भर्ती होना है। पार्टी देशहित के सवाल पर जो सेवा लेगी मनोयोग से उसे किया जाएगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking