Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

झंडा लगाओ अभियान में सक्रिय हुई जिले की समाजवादी पार्टी

-मिशन 2022
-पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी को लिखा पत्र, कहा सभी हर जगह झंडा लगाएं लगवाएं

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : आगामी विधानसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर 15 दिसम्बर से आगामी 25 दिसम्बर तक पार्टी का “झण्डा लगाओ” अभियान चलेगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी और सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता शेख असमद अली ‘ संजय भाई ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोग अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, चार पहिया और दोपहिया वाहनों पर अनिवार्य रूप से झण्डा लगाएंगे। जिसकी बीच-बीच में समीक्षा भी होती रहेगी। कान्हजी ने प्रेस को बताया कि जनपद में इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी गण और सभी कार्यकर्ता आज ही से सक्रियता से लग गए हैं। जिससे कि 25 दिसम्बर आते-आते पूरा जनपद समाजवादी झण्डा से पट जयेगा। इस अभियान के बाद बलिया जनपद जिसे विकास कार्यो में वर्तमान सत्ता द्वारा अनदेखा किया गया है। यहाँ की जनता खुल कर उन्हें जबाब दे देगी। संजय भाई ने कहा कि सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में यह कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking