Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

टिकट पाने के बाद सिकंंदरपुर पहुंचे विधायक के आवास पर पहुंच लोगों ने किया ऐतिहासिक अभिनंदन

-अपने प्रिय नेता का स्वागत
-विधायक संजय यादव के आवास पर पहुंचे दर्जनों गांव के सैकड़ों कार्यकर्ता
-विधायक ने सभी का मनोयोग से किया प्रमाण, सभी से मांगा स्नेह और आशीर्वाद

बलिया : बलिया जिले की सात विधानसभा सीटों में चार पर भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। दो उम्मीदवारों पर पार्टी ने पुनः भरोसा किया। एक उपेंद्र तिवारी (फेफना) और दूसरे संजय यादव (सिकंंदरपुर)। टिकट घोषणा के कुछ दिन पहले से उपेंद्र तिवारी क्षेत्र में जुट गए थे पर विधायक संजय यादव कुछ दिन लखनऊ और दिल्ली रहे।

(विधायक संजय यादव पर बधाई देते व स्वागत करते लोग)

टिकट घोषणा के बाद शनिवार को विधायक संजय यादव सिकंंदरपुर अपने आवास पहुंचे क्षेत्र की जनता ने उनके आवास पर पहुंच उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और स्वागत किया। विधायक भी पूरे मनोयोग से सभी का आभार जताया स्नेह किया और आशीर्वाद मांगा।

विधायक संजय यादव के टिकट की घोषणा शुक्रवार को ही हुई थी। विधायक शनिवार को लखनऊ से चल सिकंंदरपुर पहुंचे। लोग टिकट मिलने की खुशी का इजहार कर ही रहे थे। विधायक जी के आगमन पर सभी उनके आवास पर जुट गए। सभी उत्साह से नारेबाजी भी कर रहे थे। विधायक को दोबारा टिकट मिलने पर सभी ने भाजपा को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कहा पार्टी का इससे बेहतर निर्णय हो ही नहीं सकता था। सभी ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक संजय यादव ने भी सभी को आभार जताया, इज्जत दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। लोगों के आने का क्रम घंटों चलता रहा। उसके बाद विधायक लोगों से क्षमा मांग बलिया के लिए प्रस्थान कर गए। क्योंकि पार्टी कार्यालय पर सभी घोषित उम्मीदवारों के स्वागत का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष ने निर्धारित कर रखा था। बलिया से वापसी पर भी मिल बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking