Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

डा. विजय रंजन ने की चेतन किशोर मैदान पर होर्डिंग फाड़ने की कड़ी भर्त्सना

-पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
-कहा भारतीय जनता पार्टी के संसदीय इतिहास की सबसे बड़ी निंदनीय घटना

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता डा. विजय रंजन ने चेतन किशोर के मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में लगे अपने और अन्य नेताओं के होर्डिंग फाड़ने की घटना की कड़ी भर्त्सना की है। कहा भाजपा के संसदीय इतिहास की यह सबसे निंदनीय कार्य है जो सिकंंदरपुर में घटित हुई है।

भाजपा द्वारा सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के चेतन किशोर मैदान में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया था। प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम स्थल पर सभी नेताओं द्वारा होर्डिंग लगाया गया था। कार्यक्रम से पहले वाली रात को कतिपय कारणों से कुछ होर्डिंग्स को छोड़ सभी को नष्ट कर दिया गया। सुबह आयोजन स्थल पर पहुंचे नेताओं को यह देख बहुत बुरा लगा। डा. विजय रंजन ने कहा कि सरकार के सामने यह कृत्य करना स्वयं को बड़ा बताने का निंदनीय प्रयास है। जनता के दिलों में किसी का पोस्टर फाड़कर जगह नहीं बनाई जा सकती। कहा कि यह सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम होता तो वहां होर्डिंग्स लगाना हमारी गलती होती और किसी के द्वारा फाड़ना भी सही होता पर यह पार्टी का कार्यक्रम था और सभी लोग पार्टी के सिपाही हैं। ऐसा कर लोगों ने अपनी निजी मानसिकता को दर्शाया। कहा कि जनता आने वाले दिनों में इस कृत्य का जबाब देगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking