Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

डिप्टी सीएम ने साढ़े आठ करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

बलिया: उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को जूनियर हाइस्कूल, बांसडीह के परिसर में सरकार की साढ़े आठ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

डिप्टी डीएम डॉ दिनेश शर्मा ने 7.51 करोड़ की लागत से 9 परियोजनाओं का लोकार्पण व 1.09 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने 7.09 करोड़ की लागत से बनी आईटीआई बांसडीह की बडी सौगात क्षेत्रीय लोगों को दिया। इसके साथ बड़सरी जागीर, हरिहा कला, सुल्तानपुर, नारायणपुर, रुकुतपुरा, देवडीह, केवरा व सूर्यपुरा में बनी कुल आठ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। वहीं, अगउर (बांसडीह) में 51 लाख की लागत से बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट व सुल्तानपुर पांडेय का टोला सम्पर्क मार्ग लागत 58 लाख का शिलान्यास भी किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking