Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

थाना नगरा को प्रचुर मात्रा में अवैध शराब संग दो शख्स गिरफ्तार, अभियुक्ता की तलाश

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में नगरा पुलिस को दो लोगों को भारी मात्रा में अवैध शराब और खाली बोतलों के साथ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
संजय कुमार सरोज थानाध्यक्ष नगरा मय हमराह फोर्स व आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर अभियुक्तगण चेतन जायसवाल पुत्र मोहन लाल जायसवाल साकिन कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज और संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मुन्ना गुप्ता साकिन गढिया थाना रसड़ा जनपद बलिया को 170 शीशी अपमिश्रित शराब बन्टी बबली ब्रान्ड प्रत्येक 200 एमएल व 320 बन्टी बबली लगा स्टीकर खाली शीशी, 1.5 किग्रा. यूरिया, 1 किग्रा नौसादर व एक जरिकेन में अपमिश्रित 05 लीटर नाजायज शराब के साथ मालीपुर स्थित देशी शराब दुकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 272/21 धारा 60/64क आबकारी एक्ट, 272, 273, 420, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय बलिया भेज दिया गया। मालीपुर देशी शराब दुकान की मालिक अभियुक्ता प्रेमलता जायसवाल की तलाश की जा रही है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking