Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

दीवानी न्यायालय में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

-बेहतर आयोजन
-स्टेट बैंक की ओर से महिला न्यायिक अधिकारियों को किया गया सम्मानित भी

बलिया : उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं विक़ार अहमद अंसारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में आज आठ मार्च को ‘अन्तरराष्ट्रीम महिला दिवस’ का आयोजन दीवानी न्यायालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज सी0डि0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया।

उक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया विक़ार अहमद अंसारी के द्वारा न्यायालय में कार्यरत महिला पीठासीन अधिकारी व अन्य लोगों को बुके व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार आजाद द्वारा भी महिला न्यायिक अधिकारियों को अंगवस्त्रम् व बुके देकर सम्मानित किया गया। सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज सी0डि0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं व अन्य लोगों को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।

(अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करते जनपद न्यायाधीश)

उक्त कार्यक्रम में सत्य प्रकाश त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया, बद्री विशाल पाण्डेय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बलिया, हिमांशु भटनागर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, दिनेश कुमार मिश्रा अपर जनपद न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट), महेश चन्द वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) अपर जनपद न्यायाधीश, गोविन्द मोहन अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-8 (पोक्सो एक्ट), ओमकार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-10, ओम प्रकाश अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0 7 (एन0डी0पी0एस0 एक्ट), नितिन कुमार ठाकुर अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।, अरूण कुमार-तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।। , श्रीमती श्रद्धा तिवारी अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया, विनोद कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।। , सुरेन्द्र प्रसाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज सी0डि0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया, श्रीमती तपस्या त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अविनाश कुमार मिश्रा सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी , राहूल आनन्द न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अरूण कुमार गुप्ता सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी, राजीव रंजन मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सुमित गुप्ता सिविल जज (जू0डि0), श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ सिविल जज (जू0डि0), प्रवीण कुमार प्रियदर्शी सिविल जज (जू0डि0), धर्मेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी., एवं भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ सहायक बृजेश द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking