Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना है बहुत जरूरी : रामगोविंद

-सपा सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह
-गठबंधन में चुनाव कौन कहां से लड़ेगा यस सवाल नहीं, टारगेट है अखिलेश यादव को सीएम बनाना : अरविंद

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : इंटर कालेज बांसडीह के मैदान में शनिवार को समाजवादी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह को मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष स्थानीय विधायक रामगोविंद चौधरी और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राभर ने संबोधित किया। समारोह में सपा सुभासपा के कार्यकर्ताओं की भारी तादाद वहां इकट्ठा हुई। भीड़ देख नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और सुभासपा के अरविंद राजभर काफी प्रसन्न दिखे। समारोह को दर्जन भर नेताओं ने भी संबोधित किया।


समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना बहुत आवश्यक है। कहा कि भाजपा के दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम में भीड़ सरकारी तंत्र के इस्तेमाल के बाद भी नहीं जुट रही है। अखिलेश यादव जी और ओमप्रकाश राजभर जी की सभाओं में जुट रही भीड़ से परेशान सरकार को कोरोना याद आ गया है। देश तेजी से गुलामी की ओर जा रहा है। कहा आजादी की लड़ाई से इंदिरा गांधी की इमरजेंसी तक की लड़ाई बलिया ने लड़ी है तो भाजपा भगाने की लड़ाई भी बलिया को लड़ना होगा। भाजपा एक साजिश के तहत सौ साल पहले की जैसी गुलामी ला रही हैं। हमारे बुजुर्ग स्वर्ग से देख रहे हैं कि हम क्या कर रहे हैं। । हम गोली खाएंगे पर भाजपा को हराएंगे यह संकल्प होना चाहिए। कहा हम आप नहीं सुधरे तो भाजपा वाले देश को बर्बाद कर देंगे।
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि मैदान के सभी लोग ताली बजाकर बताइए कि भाजपा का खदेड़ा होगा । लोगों ने जोरदार ताली बजा अपनी सहमति दी। कहा चुनाव कौन लड़ेगा यह बाद की बात है टारगेट अखिलेश को सीएम बनाना है। नेता ओमप्रकाश का संदेश बताते हुए कहा कि यूपी में अखिलेश यादव जी को सीएम बनाना है। भाजपा पर निशाना कसते हुए कहा गरीब के पेट में भोजन दिए बगैर भाजपा देश कल्याण की बात कह रहे हैं। बिजली बिल की समस्या का समाधान हम सपा के साथ मिलकर करेंगे। कहा भाजपा राज में हालत है कि ना खंभा ना तार, बिजली का बिल 20 हजार। भाजपा का उद्देश्य देश को लूटना है। सपा सुभासपा के गठबंधन का सूत्रधार लोगों द्वारा कहे जाने पर कहा गठबंधन का सूत्रधार मैं नहीं जनता है मैं तो मोहरा हूं। कहा 60 पैसे यूनिट बिजली खरीद सात रुपए प्रति यूनिट में बेच रहे हैं। सपा सरकार बनी तो गरीबों का बिल माफ होगा और बिजली मुफ्त मिलेगी। कहा कोरोना काल में गरीब मरा तो भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। सपा की सरकार बनी तो इलाज गरीब का फ्री होगा। जन विश्वास यात्रा को करारा तमाचा मारते हुए कहा कि जनता विश्वास करती तो विश्वास यात्रा नहीं निकालना पड़ता।
कहा शाह और मोदी लोकतंत्र के दुकानदार बन हमको बेच गुजरात को फायदा दे रहे। बलिया में फैक्ट्री नहीं रोजगार कैसे मिलेगा। मोदी योगी झंडा ढोने के लिए रोजगार नहीं दे रहे। कहा सरकार बनी तो शराब बंद होगा। शिक्षा का दोहरी व्यवस्था खत्म वन नेशन वन एजुकेशन की व्यवस्था देंगे। इन वक्ताओं के अतिरिक्त दर्जनों ने समारोह को संबोधित किया। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह और संचालन सुग्रीव राजभर ने किया।

इन विशिष्ट जनों की रही सहभागिता

गुड्डू मुस्ताक खाँ, राणा सिंह, सुशील पाण्डेय”कान्हजी” संकल्प सिंह, बिहारी पाण्डेय, मिथिलेश राजभर, अर्चना विश्वकर्मा, मान्ती राजभर, सुनील सिंह, अभिषेक मिश्रा मिंटू, विजय गुल्लर, लालजी राजभर नागवंशी, ममता राजभर, रविन्द्र सिंह, रमेश चंद्र साहनी, प्रेमशंकर वर्मा, आशुतोष तिवारी, हैपी पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, अशोक यादव, सज्जाद अनवर, शेख अहमद अली ” संजय भाई”, लक्ष्मण गुप्ता, रामेशवर तिवारी, साथी रामजी गुप्ता, राजकुमार राजभर, वीरेंद्र निषाद, अकमल नइम खां मुन्ना, रविशंकर पांडेय, संतोष पांडेय, शक्ति सिंह, रानी राजभर, शामू ठाकुर आदि शामिल रहे।

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जुटी ऐतिहासिक भीड़

बांसडीह इंटर कालेज बांसडीह के मैदान में 25 दिसंबर को सपा सुभासपा के संयुक्त तत्वावधान में “कार्यकर्ता सम्मान समारोह” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भीड़ इतनी ऐतिहासिक जुटी कि इंटर कालेज का मैदान छोटा पड़ गया। बांसडीह इंटर कालेज के मैदान में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सपा और सुभासपा के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से बहुत संख्या में भीड़ रही। रैली के माध्यम से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने अपनी ताकत दिखाई।

कपड़ा गंदा होगा तो धुलवा देंगे, जमीन पर बैठ जाइए

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जुटी ऐतिहासिक भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को माइक संभालना पड़ा। उन्होंने लोगों से निवेदन किया। लोगों से कहा कि जमीन पर ही बैठ जाए, कपड़ा आपको गंदा होगा तो मैं धुलवा दुंगा।

डा. दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री की जनसभा से अधिक जुटी भीड़

बांसडीह इंटर कॉलेज बांसडीह के मैदान में एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का कार्यक्रम आयोजित था। सरकार और भाजपा की पूरी ताकत के बाद मैदान में जितनी भीड़ जुटी क्रिसमस डे के दिन नेता प्रतिपक्ष के द्वारा आयोजित रैली में उससे अधिक भीड़ जुटी। विधानसभा क्षेत्र में यह चर्चा रही कि सपा की भीड़ भाजपा की भीड़ से अधिक जुटी।

रामगोविंद ने अरविंद को लाल और अरविंद ने रामगोविंद को पहनाई पीली टोपी

बांसडीह इंटर कालेज बांसडीह के मैदान में सपा और सुभासपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में दोनों दलों के गठबंधन का अनोखा अंदाज दिखा। जैसे ही सुभासपा के अरविंद राजभर मंच पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उन्हें लाल टोपी पहनाई। सुभासपा के अरविंद राजभर ने भी लाल टोपी को स्वीकार करते हुए उन्होंने भी रामगोविंद चौधरी को पीली टोपी पहनाई। रामगोविंद चौधरी ने भी पीली टोपी स्वीकार कर धारण किया।

अजान सुनते ही बंद किया माइक की आवाज

बांसडीह इंटर कालेज बांसडीह के मैदान में नेताओं का भाषण चल रहा था कि बगल की मस्जिद से अजान शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष ने इशारा कर माइक बंद कराया। अजान खत्म होने तक माइक बंद रहा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking