Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

दोकटी पुलिस ने आठ गोवंशीय पशुओं संग बिहार केतीन पशु तस्करों को दबोचा

-पुलिस को कामयाबी
-एक पिकप में लाद तस्करी और वध के लिए बिहार ले जाने का था प्रोग्राम

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में गोवंश की तस्करी के पूर्ण रोकथाम व तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दोकटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार के तीन यदुवंशी पशु तस्करों को आठ गोवंशीय मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक व हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर बिहार प्रान्त ले जा रहे एक पिकप में 08 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 03 अंतर्राज्यीय गो तस्कर रवि यादव पुत्र छट्ठू यादव निवासी सरैया थाना बड़हरा (कृष्णागढ़) जनपद भोजपुर बिहार , महेश यादव पुत्र नन्द जी यादव निवासी पदमीनिया थाना बड़हरा (कृष्णा गढ़) जनपद भोजपुर बिहार तथा रुपेश यादव पुत्र शिव कुमार निवासी ओझा के सेमरिया थाना शाहपुर जनपद भोजपुर बिहार को कृष्णानगर ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों ने पूछ -ताछ पर बताया कि हमलोग अधिक पैसा कमाने के लिये उक्त पिकप मे गोवंशों को लाद कर तस्करी हेतु बिहार प्रान्त ले जा रहे थे। इस सम्बन्ध मे थाना दोकटी पर मु0अं0सं0 42/2022 धारा 3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking