


-प्रदर्शन
-उपजिलाधिकारी बांसडीह को सौंपा महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्रक
रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : प्रदेश भर में धान क्रय केंद्रों की स्थिति को देखते हुए जहां क्रय केंद्र पर किसान परेशान हैं वहीं केंद्र प्रभारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि केंद्र प्रभारी हड़ताल पर चल रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने किसानों के पक्ष में महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम बांसडीह को सौंपा।



समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सपा विधानसभा बांसडीह अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित किसानों से संबंधित पत्रक उपजिलाधिकारी बांसडीह को सौंपा। पत्रक में कहा गया हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के धान क्रय करने का वादा किया है कि किसानों का शत प्रतिशत धान सरकार क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद करके किसानों के आय दुगुनी करेगी किंतु खेद की बात है कि अब तक किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा हैं। केवल कागजो पर ही खरीदारी हो रही है।
पत्रक सौंपने वालों में रविन्द्र सिंह, अशोक यादव, विनय कुमार गोंड़, सत्यम सिंह सन्नी, अभिषेक मिश्र मिंटू, मंटू बाबा, नन्दलाल यादव, राणा कुणाल सिंह, सज्जाद अनवर, अभय सिंह, अंगद मिश्र, यदुनाथ सिंह, शुभम सिंह आदि रहे।


