

-कामयाबी
-अभियुक्तों के पास तीन बाइक सहित भारी मात्रा में अवैध शस्त्र तथा कारतूस भी हुआ बरामद
बलिया : अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस को रविवार के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और कारतूस भी मिले।


थानाध्यक्ष नगरा संजय सरोज ने मुखबीर की सूचना पर मय फोर्स डकैती की योजना बना रहे 08 अभियुक्तों को नहर पुलिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की शिनाख्त क्रमश: राज प्रकाश सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र स्व0 ओम प्रकाश सिंह निवासी उसुरी सारधा थाना रामपुर बैलौली जनपद मऊ, अभिमन्यु चौरसिया उर्फ मन्नू चौरसिया पुत्र हरिश्चन्द्र चौरसिया निवासी ग्राम मल्लाह टोली (भीटी) थाना कोतवाली जनपद मऊ, गौरव यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी सिवरी प्रेमरजा थाना भीमपुरा जनपद बलिया, रणजीत यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी बदनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, विवेक यादव उर्फ शनि यादव पुत्र हरिश्चन्द्र ग्राम भदसा मानोपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ हाल पता चचाईपार थाना मधुबन जनपद मऊ, हर्षवर्धन उर्फ डिल्लू सिंह पुत्र शिव प्रसा सिंह निवासी हिन्डोला थाना मोहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ, सुबोध सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी हृदया पट्टी थाना मधुबन जनपद मऊ,तथा अवनीश मौर्य उर्फ मोनू पुत्र विरेन्द्र निवासी काजीपुर जहानागंज जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। अभियुक्तों के पास तीन अदद मोटर साइकिल व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र मय कारतूस भी बरामद हुआ।
दो तमन्चा के साथ एक दिन पहले भी दो चढ़े थे हत्थे
नगरा पुलिस को एक दिन पूर्व तमंचा के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ने में भी सफलता मिली थी। अभियुक्तगण रूदल पुत्र तुफानी सा0 नकहरा थाना गड़वार जनपद बलिया और शेरू पुत्र सरदार निवासी जाम थाना रसड़ा जनपद बलिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

