
-विधानसभा चुनाव 2022
-राज्यसभा सांसद ने उम्मीदवार उपेंद्र तिवारी के लिए मांगा वोट


मनीष तिवारी
चितबड़ागांव (बलिया) : स्थानीय नगर पंचायत स्थित में सोमवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भाजपा सरकार के लिए अलख जगाया। भाजपा उम्मीदवार प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी के पक्ष में मतदान कर योगीजी और मोदीजी को मजबूत करने की सिफारिश की।


सांसद नीरज शेखर ने भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी के साथ नगरपंचायत के छितेश्वर नाथ मंदिर में माथा टेक जनता जनार्दन के यहां पहुंच आशीर्वाद मांगे। सांसद ने सभी से देश और प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि आज देश में भाजपा के सरकार की आवश्यकता है। वर्तमान समय की जरूरत राष्ट्रवाद है और भाजपा ही राष्ट्रवाद की उपासक है। अन्य दल परिवारवाद के पोषक व उपासक हैं। उपेंद्र तिवारी ने भी विकास कार्यों का बुकलेट लोगों तक पहुंचा कर उपलब्धि गिनाया। कहा जब तक मेरे नाम के साथ जनप्रतिनिधि शब्द जुड़ा रहेगा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के हितों की रक्षा करता रहूंगा।


नगर पंचायत में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करके भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी व प्रदेश में पुनः योगी आदित्यनाथ जी कि नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता भोला ओझा, अमरजीत सिंह, मोती चन्द्र गुप्ता, बृज कुमार सिंह, मनीष तिवारी, अभिषेक तिवारी, अंकित सिंह, सुमन सिंह, अंजनी ओझा, विक्रांत ओझा, शशिकला तिवारी, विनोद सिंह, दीपक सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
