Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

नगर विधानसभा के समाजवादी राम और लक्ष्मण का हुआ “भरत मिलाप”

-दोस्तों का मिलन
-पूर्व मंत्री नारद राय पहुंचे पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता के कार्यालय, एक दूसरे को मिठाई खिला दूर किए सारे गिले-शिकवे

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : राजनीति में कब क्या होगा यह कोई नहीं जानता, नगर विधानसभा क्षेत्र शनिवार को इसी तरह के एक उदाहरण का गवाह बना। समाजवादी पार्टी के दो पुराने दिग्गज जो पिछले विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े नारद राय और लक्ष्मण गुप्ता का मिलन हो हुआ। दोनों नगर विधानसभा क्षेत्र से सपा का टिकट मांग रहे थे जिसमें नारद राय को टिकट मिला।


बलिया जिला मुख्यालय के नगर पालिका में लक्ष्मण गुप्ता को चेयरमैन बनाए। दोनों की दोस्ती इतनी अधिक हुई कि सभी उन्हें राम लक्ष्मण कहने लगे। किसी बात को लेकर दोनों में भारी विवाद हुआ और दोस्ती खत्म हो गयी। पिछले विधानसभा चुनाव में नारद राय सपा छोड़ बसपा से चुनाव लड़े तो सपा ने लक्ष्मण गुप्ता को टिकट दिया। दोनों विधानसभा का चुनाव एक दूसरे के खिलाफ लड़े भी। चुनाव बाद नारद राय पुनः सपा में शामिल हो गए। लक्ष्मण के बीच दूरी फिर भी खत्म नहीं हुई।

दोनों सपा से टिकट मांगते रहे। अंत में नारद को सफलता मिली। लक्ष्मण गुप्ता शांति से बैठ गए थे। शनिवार को नारद राय उनके नया चौक स्थित उनके कार्यालय पर गए। आपसी गिले शिकवे दूर करने के बाद दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। नारद राय और लक्ष्मण गुप्ता के मिलन को नगर में भरत मिलाप कहा जाता रहा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking