Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

नवागत जिलाधिकारी ने देखा जिला कारागार का हाल

-औचक निरीक्षण

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को देखा। किया। जेल की सभी बैरक एवं व्यवस्था को देख जेलर से जरूरी पूछताछ कर समीक्षा की। स्पष्ट निर्देश दिया कि जेल में जो शासन की ओर से व्यवस्था व मानक तय हैं, उसी के हिसाब से सभी गतिविधियां संचालित होने चाहिए।
जिलाधिकारी ने जेल की महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि जेल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रहे और भोजन की गुणवत्ता अच्छी हो। जेल की व्यवस्था व कैदियों से संबंधित जानकारी जेल प्रशासन से ली। जिलाधिकारी ने कहा कि जेल की एक या दो बैरेकों में नए कैदियों को रखा जा सकता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी अनुराग रंजन आदि मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking