Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

नहीं रहे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व आजमगढ़ के दीदारगंज से बसपा विधायक सुखदेव राजभर का निधन हो गया। वह तीन दिन से गोमतीनगर स्थित चंदन हॉस्पिटल में भर्ती थे।

डायलसिस चल रही थी, जहां सोमवार की रात साढ़े आठ बजे उनका निधन हो गया। मायावती के साथ ही मुलायम और कल्याण सिंह कैबिनेट में मंत्री रहे सुखदेव राजभर के निधन पर सीएम योगी तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की है। लालगंज क्षेत्र से सुखदेव राजभर 1991 में पहली बार विधायक बने थे। 1993 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार में मंत्री बने। 1996 के चुनाव में पराजित होने के बाद विधान परिषद सदस्य चुन लिए गए। फिर 2002 और 2007 में चुनाव जीतकर सदन पहुंचे। लालगंज विधान सभा सुरक्षित हो जाने पर 2012 में दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 2017 में पुनः दीदारगंज से चुनाव लड़े और जीत गए। 2007 से 2012 के बीच प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking