Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, बाकी फरार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया । बलिया की रसड़ा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा एसएन वैस के नेतृत्व में रसड़ा कोतकाली प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय मय फोर्स ने धारा 498A, 302 आईपीसी में वांछित राजीव सिंह उर्फ राजू पुत्र ध्रुव सिंह को संवरा चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को रविशंकर सिंह उर्फ वरुण सिंह पुत्र स्व. ब्रह्मानन्द सिंह (निवासी अरक, कृष्णा ब्रह्म, बक्सर, बिहार) ने अपनी बहन की हत्या का आरोप राजीव सिंह उर्फ राजू (पति) पुत्र ध्रुव सिंह, ध्रुव सिंह (ससुर) पुत्र सुदर्शन सिंह, मन्जू देवी (सास) पत्नी ध्रुव सिंह (निवासी : संवरा, रसड़ा, बलिया) पर लगाते हुए धारा 498A, 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया था। रसड़ा पुलिस ने तत्परता पूर्वक उक्त अभियोग से संबन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking