Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पत्नी ने पति के विरुद्ध दूसरी शादी करने का दर्ज कराया मामला

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बृजेश दुबे
गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के बरवां गांव निवासी प्रेमचंद गोंड की विवाहित पुत्री रीना ने अपने पति के विरुद्ध दूसरी शादी करने की शिकायत की तहरीर सुखपुरा थाने देकर न्याय की गुहार लगायी है।

तहरीर देकर महिला ने आरोप लगाया है कि उसका विवाह चार वर्ष पहले सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसवती गांव निवासी सनोज गोंड पुत्र सरल गोंड के साथ हुआ था। एक वर्ष पूर्व पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसे छोड़ दिया गया। कहा है कि हर्जा खर्चा के लिए यह मामला अभी न्यायालय में चल रहा है। वह अपने मायके बरवां गांव में ही रह रही है। इसी बीच उसे बिना बताए पति सनोज ने बीते 1तारीख को मंदिर में दूसरी महिला के साथ विवाह कर लिया है। महिला ने मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking