Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा व समर्पित माली होता है : सौरभ कुमार

-शपथ ग्रहण समारोह
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया कार्यभार

बलिया : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई रसड़ा के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रसड़ा तहसील कार्यालय पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा के द्वारा तहसील के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा व समर्पित माली होता है। जो अपनी निष्पक्षता पूर्ण लेखन से लोकतंत्र को सींचता है। पत्रकारिता पत्रकार ही लोकतंत्र की रक्षा करने का अहम साधन है। इसीलिए पत्रकारों का दायित्व है कि गांव नगर की गलियों से लेकर समाज की पीड़ा को निष्पक्षता से उठाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सर्वाधिक मजबूत एवं विस्तारित संगठन है। जिसका गठन प्रदेश के सभी 75 जनपदों के सभी तहसीलों में है। आज जिन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई है। मै आशा रखता हूं कि वे पत्रकारिता व संगठन के मिशन का ईमानदारी से काम करेंगे।

जिला संरक्षक बसंत पाण्डेय व महामंत्री कृष्ण मुरारी पाण्डेय ने कहा कि संगठन में असीम शक्ति होती है और संगठन के बल पर ही हर छोटे बड़े अच्छे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। संचालन कर रहे सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार समाज को सही दिशा देने में अहम योगदान देता है। ऐसे में पत्रकारों से निष्पक्षता के साथ काम करके अपने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने के दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अरविन्द तिवारी,संरक्षक शकील अहमद अंसारी व रमाकांत सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी, कृष्णमोहन पाण्डेय व मनोज सोनी,मंत्री संतोष सिंह,कृष्णा शर्मा व यशवंत सिंह,महामंत्री आलोक कुमार पाण्डेय, संगठन मंत्री सुनील कुमार, सूचना व प्रसारण मंत्री राघवेंद्र गौतम आदि पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। समारोह को प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, श्याम कृष्ण गोयल, नित्यानंद सिंह,आनंद प्रकाश सिंह, मान्धाता सिंह, महेश कुमार, सीताराम शर्मा आदि ने संबोधित किया। अंत में तहसील अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking